Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

*चार साल में नान घोटाला में लिप्त बड़ी मछली अब भी जांच और सजा से दूर :कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष, आप ,छत्तीसगढ़*

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने भूपेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पिछले चार साल में भूपेश सरकार सिर्फ ताम झाम...

यह भी पढ़ें :-


रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने भूपेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पिछले चार साल में भूपेश सरकार सिर्फ ताम झाम दिखा ऊपरी तौर पर काम की खानापूर्ति करती रही और अब चिंतित हो कुर्सी बचाने जुमले बाजी कर आंकड़ों का खेल कर साबित करने की कोशिश की कांग्रेस ने बहुत काम किए और भ्रष्टाचार तो भाजपा के शासन काल का है। चार साल में सिर्फ लूट और खानापूर्ता बदस्तूर जारी रही कोई जांच नही कोई सजा नही सिर्फ आरोप प्रत्यारोप क्योंकि मिलभगत से ही लूट चलेगी नही तो पोल खुल जायेगी।


सिर्फ सदन में नूरा कुश्ती का खेल बदस्तूर जारी है पिछले चार साल से और भ्रष्टाचार चरम पर है। दोनो ही भाजपा सरकार और कांग्रेस सरकार ने जनता से सिर्फ छल ही किया है और अब भी वही खेल चल रहा है।


लगातार विधान सभा सत्र के दौरान देखने में आ रहा है भाजपा के पूर्व मंत्री रहे विधायक सवाल करते है तो कांग्रेस के विभागीय मंत्री उनके शासन काल का आंकड़ा बता कर उल्टा प्रत्यारोप लगाते है। जांच ना ही चार साल में कांग्रेस कर पाई और भाजपा तो 18साल में नही कर पाई । एक दो छोटी मछलियां जेल में डाल कर वाह वाही लूटने का काम पिछले 23 सालो से लगातार चल रहा है । सवाल यह है कि क्या बाबू या एक छोटा अफसर 36000करोड़ (आंकड़ा तो 1 लाख करोड़ से ऊपर का सूत्रों न दावा किया था) का नान घोटाला या 185करोड़ का वन विभाग का या 200करोड़ से ऊपर भाजपा काल का वन विभाग का घोटाला और न जाने शिक्षा विभाग के कितने और भी कई घोटाले हुए क्या इनमे कोई प्रशासनिक अफसर या मंत्री लिप्त नहीं थे?


अगर आप गौर से देखें तो सरकार के चेहरे बदले है खेल में खिलाड़ी की टीम अब भी वही है। नान घोटाला हो या वन विभाग .. छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता अब भी लूटती रही है। 23 साल बाद भी आस लगाए बैठी है छत्तीसगढ़ की जनता और कब तक चलेगा?कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है।


अंत में कोमल हुपेंडी ने कहा कांग्रेस काआंकड़ों की जादूगरी और लुभावने सब्ज बाग दिखाने का पिछले चार साल का खेल अब जनता समझ गई है यथार्थ से और जनता की समस्या से कांग्रेस ही नही भाजपा को भी लेना देना नही है और न था। 


जनता अब समझ चुकी है भाजपा और कांग्रेस के बस का नही गड़बो छत्तीसगढ़ ये दोनो मिल बांटकर पिछले 23 साल में सिर्फ लुटबो छत्तीसगढ़ अभियान चला रहे है।

No comments