Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

*छत्तीसगढ़ के नाम एक और बड़ी उपलब्धि : केंद्रीय गृहमंत्री ट्रॉफ़ी के लिए पुलिस प्रशिक्षण केंद्र माना को मिला अवार्ड*

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री ट्रॉफी के सम्मान के लिए पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (P.T.S.) माना का चयन किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय नई दिल्ली द्...

यह भी पढ़ें :-


रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री ट्रॉफी के सम्मान के लिए पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (P.T.S.) माना का चयन किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा जारी पत्र के अनुसार सत्रावधि वर्ष 2021-2022 के लिए बेस्ट ट्रेनिंग संस्थान हेतु राज्य के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल माना को केंद्रीय गृहमंत्री ट्रॉफी के सम्मान के लिए चयन किया गया है।


छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह गौरवशाली उपलब्धि है। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने छत्तीसगढ़ पुलिस के संस्थान के चयन पर राज्य के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी है।


एडीजी ट्रेनिंग एसआरपी कल्लूरी ने बताया कि पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, माना को वर्ष 2021-2022 के लिए सेंट्रल जोन में Union Home Minister’s Trophy for Best Training Institutions के लिए चयनित किया गया है।


उन्होने कहा डीजीपी अशोक जुनेजा के कुशल एवम सतत मार्गदर्शन से ही यह संभव हो पाया है।


इसके पूर्व भी वर्ष 2018-19 एवम 2020-21 में इस ट्रॉफी पुरस्कार के लिए PTS Rajnandgaon को चयनित किया गया था। शिवराम प्रसाद कल्लूरी ने कहा छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह एक गौरवशाली उपलब्धि है।

No comments