Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

प्रदेश के 100 चुनिंदा भाजपा कार्यकर्ता भोपाल रवाना, पीएम मोदी से करेंगे बात

 रायपुर। मेरा बूथ-सबसे मजबूत, अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को देशभर के 3000 भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। इस कार्य...

यह भी पढ़ें :-

 रायपुर। मेरा बूथ-सबसे मजबूत, अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को देशभर के 3000 भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश भाजपा के 100 कार्यकर्ता रविवार को भोपाल रवाना हुए। यह कार्यक्रम 27 जून को होना है। प्रधानमंत्री यहां मुख्य रूप से भाजपा के बूथ लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम का 10 लाख बूथों पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि इस सम्मेलन से भाजपा कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार होगा। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से महामंत्री केदार कश्यप के साथ प्रदेश मंत्री रामू रोहरा के नेतृत्व 100 कार्यकर्ताओं को भोपाल रवाना किया गया है। साव ने विश्वास व्यक्त किया कि निश्चित रूप से ये कार्यकर्ता पूरा उत्साह लेकर वहां से लौटेंगे और पार्टी के काम में मदद करेंगे। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पहले इस तरह के कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं को बूस्टर डोज मिलेगा। भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा कर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह का संचार होगा। एक दिन पहले पहुंचने पर कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से 10 कार्यकर्ताओं के नामों का चयन किया गया है। सभी चयनित कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन अन्य राज्यों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया है। इनमें से प्रमुख कार्यकर्ताओं को चुनावी बूथ प्रबंधन में भी शामिल होंगे।

No comments