Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

मुख्यमंत्री बाल उदय योजना पर राज्य स्तरीय कार्यशाला 14 जून को

  महिला एवं बाल विकास मंत्री, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष होंगी शामिल रायपुर। महिला एवं बा...

यह भी पढ़ें :-

 


महिला एवं बाल विकास मंत्री, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की
अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष होंगी शामिल

रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से 14 जून को सुबह 11 बजे से रायपुर लाभांडी स्थित एक निजी होटल में मुख्यमंत्री बाल उदय योजना पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक भी शामिल होंगी। कार्यशाला में मुख्यमंत्री बाल उदय योजना के संबंध में जानकारी देने के साथ उसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यशाला के तकनीकी सत्र में व्यावसायिक और कौशल प्रशिक्षण संबंधित जानकारी देने के साथ योजना से संबंधित प्रारूपों और दस्तावेजीकरण पर चर्चा होगी और साथ ही योजना से संबंधित प्रश्नों और जिज्ञासाओं का निराकरण भी किया जाएगा।

No comments