Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडोशेनिया ओपन 2023 का खिताब जीता

 नई दिल्ली। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडोशेनिया ओपन 2023 का खिताब जीत लिया है। पुरुष डब...

यह भी पढ़ें :-

 नई दिल्ली। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडोशेनिया ओपन 2023 का खिताब जीत लिया है। पुरुष डबल्स के फाइनल मुकाबले में उन्होंने मलेशिया के आरोन चिया और सो वूई यिक को हराया। सात्विकसाईराज और चिराग ने 21-17,-21-18 से मुकाबला अपने नाम किया। यह इन दोनों की जोड़ी का पहला सुपर 1000 वर्ल्ड टूर खिताब है। आरोन चिया और सो वूई यिक की जोड़ी मेंस डबल्स की विश्व चैंपियन है। यह इंडोनेशिया ओपन के डबल्स में भारत का पहला खिताब है। सात्विकसाईराज और चिराग इससे पहले सुपर 100, 300, 500 और 750 का खिताब जीत चुके हैं। यह भारत की पहली जोड़ी है। जिसने सभी सुपर खिताब जीते है। सात्विकसाईराज और चिराट शेट्टी ने पहले गेम को जीत लिया। मलेशिया की जोड़ी ने तेज शुरुआत की। उन्होंने शुरुआत में 0-3 की बढ़त बनाई। फिर स्कोर 3-7 हुआ। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने वापसी कर 11-9 की बढ़त बनाई। आखिरी में भारतीय खिलाड़ियों ने 18 मिनट में 21-17 से खेल अपने नाम कर लिया।

No comments