Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

अमित शाह 22 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को भिलाई आएंगे। उनके स्वागत को लेकर भाजपा की तैयारियां जोरों प...

यह भी पढ़ें :-

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को भिलाई आएंगे। उनके स्वागत को लेकर भाजपा की तैयारियां जोरों पर हैं। अमित शाह की सभा में 50,000 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए 20 विधानसभा से कार्यकर्ता आएंगे। रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में भाजपा इस आमसभा को आयोजित कर रही है। इसके लिए दुर्ग जिला प्रशासन को आवेदन भी दिया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर दुर्ग में 22 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा का आयोजन किया गया है। इसके लिए लोकसभा प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय, सांसद विजय बघेल सभी जिलों के भाजपा अध्यक्ष लगातार बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दे रहे हैं।


No comments