Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

विश्व पर्यावरण दिवस पर महासमुन्द जिले के सेजस स्कूलों तथा मेडिकल कॉलेज परिसर में किया गया वृक्षारोपण

रायपुर।  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महासमुन्द वनमण्डल के महासमुन्द परिक्षेत्र के अंतर्गत महासमुन्द, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली क...

यह भी पढ़ें :-

रायपुर।  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महासमुन्द वनमण्डल के महासमुन्द परिक्षेत्र के अंतर्गत महासमुन्द, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तथा स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल महासमुन्द के परिसर में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही साथ मेडिकल कॉलेज परिसर महासमुन्द में भी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और स्टॉफ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर और श्री द्वारिकाधीश यादव, बसना विधायक श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह, विधायक श्री किस्मत लाल नंद, अध्यक्ष नगर पालिका महासमुन्द श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग, भारत स्काउट गाईड महासमुन्द इकाई के अध्यक्ष श्री दाउलाल चन्द्राकर, कृषक कल्याण परिषद उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र चन्द्राकर, बागबाहरा नगर पालिका अध्यक्ष श्री हीरा सेतराम बघेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह छवई, वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत, स्कूल के शिक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों में वृक्षारोपण किया।

No comments