Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

चौपाल में भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा

 पेंड्रा। भाजपा किसान मोर्चा ने पेंड्रा सोसायटी प्रांगण में किसान चौपाल लगाकर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृ...

यह भी पढ़ें :-

 पेंड्रा। भाजपा किसान मोर्चा ने पेंड्रा सोसायटी प्रांगण में किसान चौपाल लगाकर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष तिवारी ने कहा किसानों को ठगा जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। चौपाल को वरिष्ठ भाजपा नेता रामजी श्रीवास, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र बहादुर सिंह ने संबोधित किया। इसके बाद किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संतोष तिवारी ने कांग्रेस की सरकार में किसानों के साथ साथ आम जनता को होने वाली परेशानियों पर चर्चा की। अंत में मुख्य वक्ता राठौर ने किसानों की धान खरीदी, खाद, बीज, ऋण, पंप, गोबर खरीदी के नाम पर घटिया वर्मी कंपोस्ट आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की । उपस्थित किसानों ने भी राज्य की सरकार में रोजमर्रा की जिंदगी के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराया, साथ ही केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आम और गरीब जनता के लिए बनाई गई योजनाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष दिलीप यादव, नीरज जैन, मनीष श्रीवास, गोलू राठौर, जितेंद्र धुर्वे, अमीर सिंह खुसरो, अजय तिवारी, अविनाश जायसवाल, मुकेश सोनवानी, प्रकाश काछी, सुनील माली, महेंद्र राठौर, भुवन सिंह राठौर, दुर्गेश राठौर, रामजी केंवट, विश्वनाथ, रामखिलावन राठौर, शहीद खान, मीनाक्षी यादव, दुर्गी कोल, पुटिया वासुदेव, महेश रैदास, सरवन, नारायण, भवानी प्रताप, रोहित राठौर, रामस्वरूप कश्यप आदि कार्यकर्ता, पदाधिकारी और किसान उपस्थित रहे।

No comments