Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रायपुर पहुंचने का समय बदला

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की शुरुआत शुक्रवार सुबह पौने ग्यारह बजे रायपुर में कार्यक्रम से होगी। इसके पहले आय...

यह भी पढ़ें :-

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की शुरुआत शुक्रवार सुबह पौने ग्यारह बजे रायपुर में कार्यक्रम से होगी। इसके पहले आयोजन स्थल पर सुबह 10:30 बजे मोदी पहुंच जाएंगे। इससे पहले पीएम मोदी का रायपुर में पहुंचने का समय 9.40 था। लेकिन प्रधानमंत्री 10:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। सुबह 10:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पीएम मोदी हेलीकाप्‍टर से सीधे जनसभा स्‍थल साइंस कालेज मैदान पहुंचेंगे। पीएम मोदी करीब दो घंटे रायपुर में रहेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री रायपुर से उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी राज्य की राजधानी में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के बाद पीएम साढ़े ग्यारह बजे रायपुर में जनसभा के जरिए इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। राज्य इकाई ने इस जनसभा के लिए दो लाख लोगों को इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है।

No comments