Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

जन्म लेते ही बेबी एलिफेंट की मौत

  कोरबा। वन मंडल के अंतर्गत आने वाले कुदमुरा वन परिक्षेत्र में एक बेबी एलीफेंट की जन्म के दौरान मौत हो गई है, जैसे ही सुबह इसकी खबर मिली वन ...

यह भी पढ़ें :-

 

कोरबा। वन मंडल के अंतर्गत आने वाले कुदमुरा वन परिक्षेत्र में एक बेबी एलीफेंट की जन्म के दौरान मौत हो गई है, जैसे ही सुबह इसकी खबर मिली वन विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया और वे तत्काल मौके पर पहुंचे। जिस स्थान पर बेबी एलीफेंट की मौत हुई है उससे लगभग 500 मीटर दूर उसकी मां (हथिनी) डेरा डाली हुई है, जिसकी वजह से वन विभाग को वैधानिक कार्रवाई करने में परेशानी हो रही है। कोरबा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले कुदमुरा वन परिक्षेत्र में हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, जिसमें से एक हथिनी ने शुक्रवार की सुबह एक बेबी एलीफेंट को जन्म दिया। पर जन्म के दौरान ही उसकी मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीण दिशा मैदान के लिए गए तब उन्होंने देखा कि बेबी एलीफेंट मृत पड़ा हुआ है और उसकी मां जोर-जोर से जंगल में चिंघाड़ रही है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद वनमंडल अधिकारी अरविंद पी, एसडीओ आशीष खेलवार कुदमुरा वन परीक्षेत्र अधिकारी सहित अन्य वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई।

No comments