Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

ट्रैक्टर का टायर फटने से 25 फीट ऊपर उछला युवक, मौके पर मौत

  बालोद। जिला मुख्यालय बालोद से करीब 20 किलोमीटर दूर अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर ट्...

यह भी पढ़ें :-

 

बालोद। जिला मुख्यालय बालोद से करीब 20 किलोमीटर दूर अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर ट्राली का डिस्क बदलते समय टायर फटने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम तुलेश मानिकपुरी पिता गयादास मानिकपुरी (उम्र 25) हैं। वह कोंगनी का रहने वाला था। वहीं ट्रैक्टर का मालिक कोंगनी निवासी देरहु राम है। मजदूर तुलेश टायर में स्वयं डिस्क बदल रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ। बताया गया है उसने तीन बोल्ट खोल लिए थे, तभी टायर फट गया।  गांव के लोगों ने बताया कि घटना काफी भयावह थी। जैसी टायर फटा मृतक युवक लगभग 25 फीट दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। जानकारों का कहना है कि अगर डिस्क बैंड था तो उसे बदलने से पहले टायर का हवा पहले खोल लेना था, तो यह हादसा नहीं होता।

No comments