मुंगेली,, शिवसेना जिलाध्यक्ष संतोष साहू नें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की मुंगेली से बिलासपुर मुख्य मार्ग में स्थित राइस मीलों के द्वारा भा...
मुंगेली,, शिवसेना जिलाध्यक्ष संतोष साहू नें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की मुंगेली से बिलासपुर मुख्य मार्ग में स्थित राइस मीलों के द्वारा भारी लापरवाही की जा रही है. जिलाध्यक्ष नें ज्ञापन के माध्यम से निम्न बिन्दुओ पर प्रशासन का ध्यान केंद्रित किया है -
1. राइस मीलों की गेट पर भारी कीचड़ है जो मिल से आने वाली वाहनों की कारण मुख्य मार्ग पर आ जा रही है जिससे मुख्यमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों पर फिसल कर गिरने से भारी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है एवं मुख्य मार्ग कीचड़ के कारण गन्दा भी दीखता है जिसपर रोक लगाने की आवश्यकता है.
2. मिल से निकलने वाली भूसा पाइप का मुख मुख्यमार्ग की ओर रखा गया है जिससे मिल से निकलने वाली भूसे का सूक्ष्म कड़ राहगीरों के आँखों में पड़ने से वाहन असंतुलित होकर भारी दुर्घटना एवं आँख खराब होने की सम्भावना बनी रहती है.
3. यह की मिलों के द्वारा बोरवेल के माध्यम से भारी पानी का दोहन किया जा रहा है जिससे आसपास के किसानों क़ो खेती के लिए पानी की कमी हो रही है.
4. यह की मिलों में कार्यरत मजदूरों क़ो कार्य के दौरान कोई भी सेफ्टी उपकरण नहीं दिया जाता जिससे मजदूरों की दुर्घटना ग्रस्त होने की सम्भवना बनी रहती है.
5. यह की मजदूरों क़ो तय मानदेय से भी काम दर पर मजदूरी कराकर शोषण किया जा रहा है.
6. यह की मिल से निकलने वाली धुएँ से आसपास के किसान एवं जानवरों क़ो स्वस्थ समस्याएं हो रही है.
7. यह की राइस मिलों की छतों, दिवालों, एवं बाउंड्री वॉल की यथा स्थिति की निरिक्षण की जाय जिससे संभावित दुर्घटना रोकी जा सके.
8. यह की मंडी से उठाई गई धान की मात्रा, बोरियां एवं परिवहन में उपयोग की गई गाड़ियों की जांच की जाए.
9. राइस मिलों के द्वारा उचित मूल्य के दुकानों में भेजी जा रही चावल की गुड़वत्ता की जाँच की जाए.
10. यह की मिल से भूसे ले जाने वाले वाहनों में तालपतरी ठीक से नहीं बांधा जाता जिससे भूसा सड़कों पर गिरता रहता है एवं राहगीरों के आँखों में पड़ने से भारी छति हो सकती.
उक्त सभी समस्यायों पर जांच कर तत्काल कार्यवाही करने के लिए शिवसेना के द्वारा मांग किया गया है शिवसेना नें यह भी कहा है की जल्द कार्यवाही नहीं होने पर शिवसेना यू. बी. टी. के द्वारा आंदोलन किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी.
.jpg)

No comments