बलौदा बाजार- शिवसेना उध्दव बाला साहेब ठाकरे बलोदा बाजार जिला इकाई के द्वारा मनहरण साहू प्रदेश सचिव बलौदा बाजार जिला प्रभारी के नेतृत्व में ...
बलौदा बाजार- शिवसेना उध्दव बाला साहेब ठाकरे बलोदा बाजार जिला इकाई के द्वारा मनहरण साहू प्रदेश सचिव बलौदा बाजार जिला प्रभारी के नेतृत्व में आज पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया एवं विभिन्न जनहित मांगों के लिए महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम बलौदा बाजार तहसीलदार को ज्ञापन सौपा जिसमें पेट्रोल में एथेनॉल के कारण गाड़ियों में हो रही खराबी की रोकथाम के लिए तथा बढ़ती दाम को कम करने के लिए साथ ही छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर के विरोध में बढ़ते बिजली बिल के दरों को आमजन के राहत के लिए साथ ही साथ बलोदा बाजार के युवाओं के बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए स्थानीय कंपनियों एवं संयंत्रों में छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए मांग किया गया और एक बहुत बड़ी मुद्दा जो पूरे भारत के हिंदू के आस्था को चकनाचूर करते हुए अयोध्या में प्रभु श्री रामचंद्र की चंदा चोरी कांड में जितने भी संलिप्त जिम्मेदार पदाधिकारी हैं उनको तत्काल जेल के सलाखों में किया जाए एवं चुराए हुए पैसों को रिकवरी करने के लिए मांग किया और एक महत्वपूर्ण मांग जो बलौदा बाजार से सिमगा तक रोड की बदहाली है जिसमें शासन द्वारा स्वीकृत राशि की गई है किंतु अभी तक उनका निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है जिसको जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा गया तथा इन सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की अन्यथा बलोदा बाजार जिला इकाई शिवसेना के द्वारा आम जनों के हितों में उग्र आंदोलन करने के लिए दिशा निर्देश दिया गया जिस प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव एवं बलौदा बाजार जिला प्रभारी मनहरण साहू महिला प्रदेश सचिव गंगोत्री साहू जिला महासचिव बद्री प्रसाद वर्मा, जिला सह सचिव संतोष नवरंगे, जिला सचिव घनाराम साहू, कामगार सेना जिला प्रभारी दीपक वर्मा, वरिष्ठ शिव सैनिक रोहित देवांगन,जिला कार्यकारिणी सदस्य इंदल कुमार सिंग, कोमल साहू, दीनू वर्मा,देवराज, रेखा साहू भारती धीवर, एवं दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए
.jpg)

No comments